Bihar Crime: चौथम थाना और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कौशल सिंह हत्याकांड का फरार आरोपी बदन कुमार कामाधान मुसहरी दियारा से गिरफ्तार हुआ। उसके पास से देसी रायफल, कट्टा और गोलियां मिलीं। आरोपी कई गंभीर मामलों में वांछित था।
खगड़िया जिले के चौथम थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता मिली है। एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कौशल सिंह हत्याकांड में संदिग्ध और फरार चल रहे बखेरा सिंह उर्फ बदन कुमार को कामाधान मुसहरी दियारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी रायफल, एक देसी कट्टा और तीन ज़िंदा गोलियां बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपी बदन कुमार, निवासी नवादा, थाना चौथम का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर है। वह 2007, 2008, 2013, 2019 और 2025 में दर्ज कई हत्या, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे संगीन मामलों में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चौथम थाना कांड संख्या 327/25 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संयुक्त छापेमारी में चौथम थाना प्रभारी अजीत कुमार, बेलदौर थाना प्रभारी परशुराम सिंह, एसटीएफ और सशस्त्र बलों की टीम शामिल रही।