फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गलत नंबर से शुरू हुई बातचीत, प्यार में बदली कहानी; 19 वर्षीय युवक ने पांच बच्चों की मां से की शादी

Sat, 06 Jun 2026 06:39 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई में 19 वर्षीय महावीर ठाकुर ने 45 वर्षीय सीमा परवीन से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात दो साल पहले एक गलत नंबर पर हुई कॉल के जरिए हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने कोलकाता में विवाह कर लिया।
विज्ञापन
थाने में दोनों प्रेमी युगल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव के 19 वर्षीय युवक महावीर ठाकुर ने 45 वर्षीय सीमा परवीन से विवाह कर लिया है। खास बात यह है कि सीमा परवीन पांच बच्चों की मां हैं और लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थीं। विवाह के बाद दोनों ने एक वीडियो जारी कर अपने रिश्ते की जानकारी सार्वजनिक की, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


गलत नंबर से शुरू हुई थी बातचीत
जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले महावीर ठाकुर ने अपने एक मित्र को फोन किया था। हालांकि, कॉल गलती से सीमा परवीन के नंबर पर लग गया। बातचीत के दौरान दोनों का परिचय हुआ और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ने लगा। समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। महावीर का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

कोलकाता में मंदिर में की शादी
महावीर के अनुसार, कुछ समय बाद सीमा परवीन उनसे मिलने कोलकाता पहुंचीं। वहीं दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। युवक का कहना है कि उसे सीमा की उम्र, अतीत या पारिवारिक परिस्थितियों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह उनके साथ खुशहाल जीवन बिताना चाहता है।
विज्ञापन


वैवाहिक जीवन से परेशान थीं सीमा
सीमा परवीन मूल रूप से पूर्णिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहली शादी मोहम्मद मनन आलम से हुई थी। वैवाहिक जीवन में लगातार परेशानियों का सामना करने के दौरान उनकी बातचीत महावीर से शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सीमा का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से नया जीवन शुरू करने का फैसला लिया है और अब वह महावीर के साथ रहना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में चयन; भावुक हुए पिता
विज्ञापन


पुलिस ने की पूछताछ
मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को खैरा थाना बुलाकर पूछताछ की। थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। पूछताछ के दौरान किसी प्रकार की कानूनी बाधा सामने नहीं आई, जिसके बाद दोनों को वापस भेज दिया गया।

फिलहाल यह अनोखी प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे उम्र तथा सामाजिक सीमाओं से परे प्रेम का उदाहरण मान रहे हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें