फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, युवक-युवती के मंदिर में शादी का वीडियो वायरल

Sat, 28 Mar 2026 01:53 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar News: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी शादी में बदल गई। युवक-युवती ने घर से भागकर मंदिर में विवाह कर लिया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के बालिग होने के कारण शादी को कानूनी रूप से वैध माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
जमुई के प्रेमी युगल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घि गांव में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है, जहां सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती शादी में बदल गई। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर निवासी सूरज और सोनो थाना क्षेत्र की पूजा के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी, जहां वे एक-दूसरे को फॉलो करते थे। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

विज्ञापन

 
पिछले दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जाता है कि दोनों घंटों फोन पर बातचीत करते थे और एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। इस दौरान उन्होंने साथ में कई वीडियो और रील्स भी बनाए, जो मुख्य रूप से भोजपुरी गानों पर आधारित थे। ये रील्स सोशल मीडिया पर पहले से ही चर्चा में थे और अब शादी के बाद फिर से वायरल हो रहे हैं। परिजनों को बिना जानकारी दिए शुक्रवार की शाम दोनों घर से निकल गए और लक्ष्मीपुर स्थित प्रसिद्ध पटेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंच गए। वहीं मंदिर में पुजारी द्वारा विधि-विधान के साथ उनका विवाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर युवक के कुछ दोस्त भी मौजूद थे, जिन्होंने इस शादी में गवाह की भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: पटना एम्स में पीजी के छात्र ने जान देने की कोशिश की, सुसाइड नोट में क्या लिखा जो हो रहा वायरल?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को नहीं दी गई है औपचारिक सूचना
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक और युवती दोनों बालिग हैं, जिससे यह विवाह कानूनी रूप से मान्य माना जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है और न ही पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और रील्स को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस प्रेम कहानी को समर्थन दे रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें