फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेमिका ने बात करना बंद किया तो शोले का वीरू बना युवक, 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा

Tue, 07 Apr 2026 09:16 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: खगड़िया में एक युवक प्रेमिका से बातचीत बंद होने के कारण मानसिक तनाव में आकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों की समझाइश और पुलिस-ग्रामीणों की कोशिशों के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के गगौर थाना क्षेत्र के तेतराबाद गांव में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरा आशिक फिल्मी अंदाज में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रेमिका से नाराजगी के कारण युवक करीब 70 फीट की ऊंचाई पर जाकर बैठ गया। गांव वालों की भीड़ और पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

विज्ञापन


क्रेन ऑपरेटर का काम करता है युवक
युवक की पहचान गुलशन कुमार के रूप में हुई है। वह हैदराबाद में क्रेन ऑपरेटर का काम करता है। परिजनों के मुताबिक, गुलशन पिछले तीन साल से एक लड़की के संपर्क में था। उसकी मां सरिता देवी ने बताया कि पिछले 10 दिनों से लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर वह काफी तनाव और अवसाद में था। वह बार-बार उसी लड़की से बात कराने की जिद कर रहा था।

मान-मनौव्वल के बाद उतरा युवक
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गुलशन चुपके से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जब लोगों ने उसे इतनी ऊंचाई पर देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना क्रम के अनुसार, दोपहर 12:00 बजे युवक टावर के शिखर पर पहुंच गया। दोपहर 2:00 बजे पुलिस और ग्रामीणों ने नीचे से चिल्लाकर उसे समझाने की कोशिश की। शाम 5:00 बजे कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन दिन के प्यार में टूटा घर! दो बच्चों को छोड़ 56 साल के नंदोई संग भागी पत्नी, 4 लाख के गहने भी ले गई
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
मामले की गंभीरता को देखते हुए गगौर थाना अध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक काफी जिद पर अड़ा हुआ था। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के लगातार समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें