फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: काली पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, निमंत्रण देने निकले साला-बहनोई की सड़क हादसे में मौत

Tue, 23 Jun 2026 06:07 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: जमुई जिले के झाझा-बोड़बा मुख्य सड़क पर नागी डैम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार साला-बहनोई को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों काली पूजा का निमंत्रण देने जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में दुर्घनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के झाझा-बोड़बा मुख्य सड़क पर नागी डैम के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार साला-बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों काली पूजा में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, झाझा थाना क्षेत्र के झाझा-बोड़बा मुख्य सड़क पर नागी डैम के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


ट्रक जब्त, चालक फरार
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के कर्मा पंचायत अंतर्गत बूढ़ीखार गांव निवासी 18 वर्षीय मनोज मांझी तथा सोनो थाना क्षेत्र के खुर्द महापुर गांव निवासी 28 वर्षीय सहदेव मांझी के रूप में हुई है। पहचान मृतकों के पास मिले आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर की गई।

नई बाइक पर निकले थे, रास्ते में काल बनकर आया हादसा
मृतक मनोज के भाई गोलू मांझी ने बताया कि उनके घर में मंगलवार को वार्षिक काली पूजा का आयोजन होना था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनोज अपने बहनोई सहदेव मांझी के साथ घर लौट रहा था। परिजनों के अनुसार, सहदेव ने मंगलवार को ही शोरूम से नई बाइक खरीदी थी और उसी बाइक से ससुराल जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही यह दुखद हादसा हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएमसीएच के छात्र से शुरू हुई नीट में गड़बड़ी की साजिश, मास्टरमाइंड का करीबी था? जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें