फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रात में भी उग्र हैं प्रदर्शनकारी, अब बिहार के इस शहर में तोड़फोड़; कल बिहार बंद से पहले बड़ा हंगामा

Fri, 24 Jul 2026 08:19 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

दिल्ली और पटना में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जमुई में निकला छात्र प्रदर्शन शाम तक उग्र हो गया। महिसौड़ी चौक पर तोड़फोड़ की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
जमुई में छात्रों का गुस्सा बेकाबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को जमुई में छात्र संगठनों का प्रदर्शन शाम होते-होते उग्र हो गया। महिसौड़ी चौक पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की, जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं छात्र संगठनों के बैनर तले कचहरी चौक पर जुटे। यहां छात्रों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की निंदा की।

छात्रों ने क्या कहा?

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग भी उठाई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बांकीपुर विधानसभा चुनाव पर लटकी तलवार! क्यों-क्या होने की आशंका? पुलिस की तैयारी भी जानें

महिसौड़ी चौक पर बिगड़े हालात

कचहरी चौक से शुरू हुआ विरोध मार्च शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए महिसौड़ी चौक पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यहां कुछ लोगों ने सड़क किनारे लगे बैरिकेड और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन ने तुरंत संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, एसडीएम सौरभ कुमार और एसडीपीओ सतीश सुमन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और कुछ ही देर में हालात को नियंत्रण में ले लिया। इसके बाद महिसौड़ी चौक और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

डीएम और एसपी ने क्या कहा?

जिला पदाधिकारी नवीन ने कहा कि जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें