फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति को अपराधियों ने चार गोलियां मारकर की हत्या, इलाके में दहशत

Mon, 12 Jan 2026 08:56 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: जमुई-सिकंदरा मार्ग पर बाजार से लौट रहे अशोक यादव की अज्ञात अपराधियों ने चार गोली मारकर हत्या कर दी। जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना से इलाके में दहशत है और पुलिस छापामारी कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले में अपराध की एक और गंभीर घटना सामने आई है। जमुई–सिकंदरा मुख्य मार्ग पर अगहरा और बरुअट्टा के बीच अज्ञात अपराधियों ने बाजार से घर लौट रहे एक व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के गौहर नगर निवासी अशोक यादव उर्फ आशो यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक यादव अपनी मोटरसाइकिल से बाजार से लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। चार गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, एसडीपीओ सतीश सुमन और टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और घटनास्थल को सुरक्षित किया।
विज्ञापन

 
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पूर्व इसी विवाद के कारण अशोक यादव के पुत्र की भी हत्या हो चुकी है, जिससे पुराने रंजिश की आशंका और गहरी हो गई है।

पढ़ें- Bihar News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर की अमर्यादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
 
परिजनों के अनुसार, अशोक यादव ने बीते 5 जनवरी को सिकंदरा थाना में अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी और आवेदन दिया था। इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
पुलिस को घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि अपराधी आधुनिक हथियारों से लैस थे। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दी गई है। हाल ही में 9 जनवरी को हुए बड़े लूटकांड के बाद यह हत्या की घटना सामने आई है। लगातार हो रही लूट और हत्या से जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें