फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news : जमुई में थाना के पास बड़ी लूट, स्वर्ण व्यवसायी से 50 लाख रुपये छीने, बदमाश हुए फरार

Sat, 10 Jan 2026 10:19 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई जिले में अपराधियों ने बेखौफ होकर थाना के बेहद नजदीक एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने थोक स्वर्ण व्यवसायी को रास्ते में घेरकर नकदी छीन ली और विरोध करने पर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि थाना के बेहद पास भी वे बड़ी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं। शुक्रवार रात मलयपुर थाना से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के लोहा पुल के पास करीब 50 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज घटना हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सात हथियारबंद और नकाबपोश बदमाशों ने थोक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाया। घायल व्यवसायी की पहचान जमुई शहर के पुरानी बाजार निवासी 35 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की सोनी के रूप में हुई है। विक्रम सोनी ने बताया कि वह थोक स्तर पर सोना-चांदी का कारोबार करते हैं।

विक्रम सोनी शुक्रवार रात बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही उनकी बाइक जमुई–मलयपुर मुख्य मार्ग पर आंजन नदी के लोहा पुल के पास पहुंची, तभी दो बाइकों पर सवार छह हथियारबंद बदमाश और एक अपराधी ऑटो से वहां आ गए। बदमाशों ने चारों तरफ से घेरकर हथियार के बल पर उनके पास मौजूद नकदी लूटनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब व्यवसायी ने लूट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके सिर पर हथियार के बट से जोरदार वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी धमकी देते हुए क्यूल की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विश्वजीत दयाल, मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल व्यवसायी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद एसपी स्वयं अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से घटना की पूरी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: आरा सिविल कोर्ट में दहेज केस की सुनवाई के दौरान हिंसा, हमले से महिला गंभीर घायल; मची अफरातफरी
विज्ञापन


एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें