फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Marriage: गृह रक्षा वाहिनी की सिपाही खुशबू पहुंचीं थाने, मांगी सुरक्षा; परिजनों से बताया जान का खतरा

Tue, 27 Jan 2026 06:40 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: जमुई में एक युवती ने प्रेम विवाह के बाद अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। हरिहरपुर गांव निवासी खुशबू कुमारी ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से हाजीपुर में प्रेम विवाह किया है, लेकिन शादी से नाराज पिता और भाई धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
फरियादी नवविवाहित जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले में प्रेम विवाह के बाद एक युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए जिला प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। खैरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी खुशबू कुमारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें और उनके ससुराल पक्ष को किसी भी अप्रिय घटना की आशंका है, ऐसे में तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन


खुशबू कुमारी ने बताया कि वह बालिग है और उन्होंने अपनी मर्जी से 24 जनवरी 2026 को वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित प्रसिद्ध नागेश्वर नाथ मंदिर में सनोज कुमार यादव से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रेम विवाह किया है। युवती के अनुसार यह विवाह पूरी तरह स्वेच्छा से हुआ है, इसमें किसी प्रकार का दबाव, लालच या दहेज शामिल नहीं था। विवाह से संबंधित सभी कानूनी दस्तावेज भी उनके पास उपलब्ध हैं।

युवती का आरोप है कि प्रेम विवाह की जानकारी मिलते ही उनके पिता और भाई इस रिश्ते से नाराज हो गए हैं। वे लगातार फोन और अन्य माध्यमों से धमकियां दे रहे हैं, जिससे उन्हें और उनके पति को गंभीर खतरे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: रील विवाद में मक्का कारोबारी सूरज बिहारी की हत्या, साजिश के जाल में उलझा कर उतारा मौत के घाट

खुशबू ने कहा कि वह अपने पति के साथ सामान्य दांपत्य जीवन जीना चाहती हैं, लेकिन परिजनों की नाराजगी और धमकियों के कारण मानसिक तनाव में हैं। चिंता की बात यह है कि खुशबू कुमारी स्वयं गृह रक्षा वाहिनी की सिपाही हैं और उनका मुख्यालय आरक्षी केंद्र जमुई में है। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभाग में कार्यरत होने के बावजूद उन्हें पुलिस सुरक्षा की मांग करनी पड़ी है।
विज्ञापन


खुशबू कुमारी और उनके ससुराल पक्ष ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि वे बिना डर के अपना जीवन व्यतीत कर सकें। मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल देखी जा रही है। इस संबंध में जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और युवती की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें