फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नेपाली नागरिक की बिहार में मिली लाश, हत्या और हादसे के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 Apr 2026 06:18 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: लोगों ने आशंका जताई है कि नेपाली नागरिक किसी कार्य के सिलसिले में इस इलाके में आया होगा। इसी दौरान किसी कारणवश उसकी मौत हो गई हो। कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में एक विदेशी नागरिक का शव मिलने से जिले में सनसनी फैल गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत हादसा है या हत्या। मृतक की पहचान नेपाली नागरिक के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के समसा घाट स्थित पुल के नीचे सूखी बलान नदी के बीच शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक विदेशी नागरिक है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। मृतक की पहचान ललित खत्री के रूप में हुई है, जो नेपाल के बांके जिले के कोल्हापुर नगरपालिका वार्ड संख्या 4, गोहवा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुल के नीचे मिला युवक का शव
घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं, बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेन्द कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शव जिस स्थिति में पुल के नीचे मिला, उसे देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यदि गिरने से मौत हुई होती, तो शरीर पर चोट के निशान होने की संभावना रहती, लेकिन शव पर ऐसे कोई स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं।
Bihar News : तेजस्वी यादव 24 अप्रैल को कुछ करेंगे? सम्राट चौधरी सरकार सदन में बहुमत दिखाने उतरेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल की टीम जांच में जुटे
इधर, घटना की सूचना पर मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं। शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के साथ नमूने एकत्र किए। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें