फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news: जमुई के दरखा मोड़ पर सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की

Mon, 29 Sep 2025 03:11 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News :  जमुई में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और जमुई- नवादा मार्ग को जामकर मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन
शव को सड़क पर रख कर विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के दरखा मोड़ के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में 60 वर्षीय ब्रह्मदेव महतो की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमुई-नवादा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक की पहचान दरखा गांव निवासी स्व. पोखर महतो के पुत्र ब्रह्मदेव महतो के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार ब्रह्मदेव महतो खेतों की ओर बहियार जा रहे थे। इसी दौरान अलीगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया
हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अलीगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मुख्य सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था कि प्रशासन की लापरवाही और सख्ती के अभाव में इस मार्ग पर वाहन चालक बेतरतीब तरीके से तेज रफ्तार में बाइक व अन्य वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। सूचना मिलते ही लछुआड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें- Bihar News : फाइनेंस कर्मी को 500 मीटर दूर तक घसीट ले गया हाईवा, मौत से NH 91 में जमकर बवाल; मुआवजे की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को शांत कराया

पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए भीड़ को शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और यातायात बहाल हो सका। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना करने वाली बाइक व चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें- Bihar News : ट्रक और टेंपो की जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चे समेत तीन की मौत, पसरा मातम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें