फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेटा नहीं हुआ तो बना जल्लाद, भाई-भाभी संग रची साजिश, पत्नी की गला रेतकर थाने में किया सरेंडर

Sun, 22 Feb 2026 03:28 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

बिहार के जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ (नया गांव) में 26 वर्षीय तराणा खातून की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह तीन बेटियों की मां थीं। आरोप है कि बेटा नहीं होने को लेकर उन्हें शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ (नया गांव) में रविवार को तीन बेटियों की मां तराणा खातून (26 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि बेटा नहीं होने को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तराणा खातून का शव उसके कमरे में खून से सना हुआ मिला। पड़ोसी फरीद अंसारी ने बताया कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। जब आसपास के लोग अंदर पहुंचे तो महिला जमीन पर अचेत पड़ी थी और घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसके बाद स्थानीय मुखिया धीरज मोदी ने पुलिस को सूचना दी।

पिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

मृतका के पिता अनवर अंसारी, जो टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग गांव के रहने वाले हैं, ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। वर्ष 2018 में तराणा की शादी अमरथ निवासी लुकमान अंसारी के पुत्र इरफान अंसारी से हुई थी। पिता ने कहा कि पहली संतान बेटी होने के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। दूसरी और तीसरी बार भी बेटी होने पर प्रताड़ना बढ़ गई। कई बार पंचायत और रिश्तेदारों के जरिए समझौता कराया गया, लेकिन हालात नहीं बदले।
विज्ञापन


पढे़ं;  दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पति ने थाने में किया सरेंडर

घटना के बाद आरोपी पति इरफान अंसारी खुद टाउन थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। हालांकि उसके तीन भाई शमशेर अंसारी, राजा, फिरोज, साथ ही उसकी मां और भाभी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल टीम भी पहुंची

एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में गहरा आक्रोश है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें