Bihar News: ग्रामीणों ने कहा कि सीओ और बीडीओ हमेशा कहते हैं कि एक-दो दिन में पैसा मिलेगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। हम चार दिनों से लगातार सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों ने सरकार से मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में सड़क जाम किया। उदयपुर के पास मुंगेर-बरियारपुर एनएच 80 मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने अपने आक्रोश का इजहार किया।
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को 7,000 रुपए की सहायता राशि मिलने वाली थी, लेकिन अधिकांश लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। कुछ को राशि मिली है, लेकिन अधिकतर को इंतजार करना पड़ रहा है।
जाम की सूचना पाकर नयाराम नगर के थानाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। कई एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।करीब छह घंटे के प्रयास के बाद जमालपुर से राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का भरोसा दिया। इसके बाद मार्ग परिचालन सामान्य हो सका।
ग्रामीणों ने कहा कि सीओ और बीडीओ हमेशा कहते हैं कि एक-दो दिन में पैसा मिलेगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। हम चार दिनों से लगातार सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।