फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, दो को बचाया गया, तीन की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 13 May 2025 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: घर में कुलदेवता की स्थापना की तैयारी के तहत महिला और बच्चे गंगा स्नान के लिए बरदह घाट गए थे। स्नान के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए। नाव पर सवार लोगों की मदद से दो को बचा लिया गया, लेकिन तीनों बच्चे डूब गए।
विज्ञापन
तीनों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा में नहाने गए एक ही परिवार के पांच लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। गंगा में जा रही एक नाव से दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सीताकुंड कल्याणचक गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण बरदह घाट पर पहुंचे और स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की। बाद में घटना की सूचना सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शैलेन्द्र कुमार सिंह को दी गई, जिनके निर्देश पर गोताखोरों की टीम और एसडीआरएफ को मौके पर भेजा गया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव गंगा से निकाले गए और मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय काव्या उर्फ शालो कुमारी, 16 वर्षीय हर्ष कुमार और 15 वर्षीय अमन कुमार राज के रूप में हुई है। तीनों संजय यादव के पुत्र और पुत्री थे।

विज्ञापन


पढ़ें: साइक्लिंग में राजस्थान ने लहराया परचम, दोनों वर्गों में जीते सोने के तमगे
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि घर में कुलदेवता की स्थापना की तैयारी के तहत महिला और बच्चे गंगा स्नान के लिए बरदह घाट गए थे। स्नान के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए। नाव पर सवार लोगों की मदद से दो को बचा लिया गया, लेकिन तीनों बच्चे डूब गए। परिजनों ने बताया कि मृतक बच्चे पढ़ाई में अच्छे थे और किसी को तैरना नहीं आता था। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें