फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रंगदारी का खौफनाक खेल! मुफ्त मछली नहीं देने पर मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या, साथी गंभीर घायल

Wed, 24 Jun 2026 12:20 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया के कोठिया मधुआ घाट पर मुफ्त मछली नहीं देने से नाराज बदमाशों ने एक मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रंगदारी मांगने वाले बदमाशों पर आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोठिया मधुआ घाट पर बदमाशों ने कथित रूप से रंगदारी में मुफ्त मछली नहीं मिलने से नाराज होकर एक मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमले में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इलाके में दहशत का माहौल है
मृतक की पहचान 40 वर्षीय रामबालक सहनी के रूप में हुई है, जबकि घायल मछुआरे का नाम दामोदर सहनी बताया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रंगदारी करने लगे थे आरोपी
परिजनों के अनुसार, रामबालक सहनी और दामोदर सहनी मंगलवार को नाव से बूढ़ी गंडक नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और रंगदारी के तौर पर मुफ्त मछली की मांग करने लगे। उस समय दोनों मछुआरों के पास मछली नहीं थी, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन


हथियार लेकर पहुंचे बदमाश
घायल दामोदर सहनी ने बताया कि कुछ देर बाद तीन बदमाश दोबारा हथियारों के साथ लौटे। उन्होंने नाव को जबरन किनारे लगवाया और फिर नाव की पतवार तथा बांस के बल्लों से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रामबालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दामोदर भी बुरी तरह जख्मी हो गया।

ये भी पढ़ें-  Bihar Police: 'पुलिस जनता की रक्षक है, भक्षक नहीं', भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में रौशन आनंद किस पर बोला हमला?

परिजनों ने तलाश शुरू की
देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नदी किनारे झाड़ियों में रामबालक सहनी का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी जयवंती देवी और बेटी प्रीति कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि नदी क्षेत्र में सक्रिय कुछ असामाजिक तत्व अक्सर मछुआरों को डरा-धमकाकर मुफ्त में मछली ले जाते हैं। इस बार विरोध करने की कीमत रामबालक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ-1 मुकुल कुमार रंजन अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मछली के विवाद और रंगदारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें