फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में किसान को पीट-पीटकर कर मार डाला, शव जलाने की भी कोशिश की; जानिए पूरा मामला

Tue, 22 Jul 2025 08:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: परिजनों का कहना है कि हत्यारों ने वारदात के बाद योगेंद्र के शव को जलाने की भी कोशिश कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
योगेंद्र यादव की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह स्थित आनंद मार्गी आश्रम के पास सोमवार की देर रात करीब दो बजे पुरानी रंजिश के चलते एक किसान की निर्मम तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नया टोला माताडीह निवासी योगेन्द्र यादव उर्फ चूलो यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुरेश यादव ने बताया कि योगेन्द्र यादव सोमवार सुबह करीब 10 बजे खेत में मेढ़ बांधने के लिए निकले थे, लेकिन शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान किसान का शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक के भतीजे ने कुछ लोगों को हरवे-हथियार से लैस होकर घटना स्थल की ओर जाते देखा था।

विज्ञापन


शव को जलाने का भी प्रयास किया
परिजनों ने आशंका जताई है कि पूर्व विवाद के कारण गांव के संतोष यादव, मुन्ना यादव, बिट्टू कुमार, अर्चना देवी, छोटू यादव सहित अन्य ने मिलकर किसान की पीट-पीटकर हत्या की। आरोप है कि पहचान छिपाने के लिए आरोपितों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
शिक्षा विभाग के ACS एस. सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा, नीतीश सरकार को वीआरएस के लिए दिया आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल, कुदाल, लाठी और माचिस बरामद किया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें