फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ईवीएम-वीवीपैट की ट्रेनिंग अब आपके द्वार, खगड़िया में शुरू हुआ खास जागरूकता अभियान

Mon, 18 Aug 2025 07:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि यह विशेष अभियान पहली बार वोट डालने वाले युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। वैन में ईवीएम और वीवीपैट मशीन का लाइव डेमो दिया जा रहा है, ताकि मतदाता न केवल तकनीक को समझ सकें।
विज्ञापन
जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वोट डालने में अब नहीं होगी हिचकिचाहट! लोकतंत्र के इस महापर्व को सरल और सहज बनाने की दिशा में खगड़िया जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल शुरू की है। निर्वाचन विभाग, बिहार के निर्देश पर सोमवार को डीडीसी अभिषेक पलासिया ने छह मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के 767 मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगी।

यह विशेष अभियान पहली बार वोट डालने वाले युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। वैन में ईवीएम और वीवीपैट मशीन का लाइव डेमो दिया जा रहा है, ताकि मतदाता न केवल तकनीक को समझ सकें बल्कि खुद मॉक वोट डालकर आत्मविश्वास भी हासिल करें।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी करेंगे सिमरिया सिक्सलेन गंगा पुल का उद्घाटन, तैयारियों का डिप्टी सीएम ने लिया जायजा

हर वैन में प्रशिक्षित कर्मी मौजूद रहेंगे, जो लोगों को पूरी मतदान प्रक्रिया सिखाएंगे। मोबाइल वैन का संचालन सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया जा रहा है और इसका पूरा शेड्यूल खगड़िया जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। चुनाव की तारीख घोषित होते ही यह अभियान रोक दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें