फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पीएम मोदी करेंगे सिमरिया सिक्सलेन गंगा पुल का उद्घाटन, तैयारियों का डिप्टी सीएम ने लिया जायजा

Mon, 18 Aug 2025 07:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: सम्राट चौधरी ने हेलिकॉप्टर से एनटीपीसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आग्रह है कि वे इस पुल का उद्घाटन स्वयं करें और फिजिकल रूप से इसका निरीक्षण भी करें।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले के सिमरिया में बने सिक्सलेन गंगा पुल का उद्घाटन 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रभारी मंत्री संजय सरावगी, मुख्य सचिव, डीजीपी, डीएम, एसपी सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

सम्राट चौधरी ने हेलिकॉप्टर से एनटीपीसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आग्रह है कि वे इस पुल का उद्घाटन स्वयं करें और फिजिकल रूप से इसका निरीक्षण भी करें।

विज्ञापन


पढ़ें: 27.78 करोड़ कोसी बराज के रखरखाव और मरम्मत के लिए स्वीकृत, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मुख्य उद्घाटन कार्यक्रम गया से होगा, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से सिमरिया घाट पहुंचकर पुल का मुआयना भी करेंगे। सिमरिया घाट का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है, क्योंकि यहीं से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने अपनी कविताओं के माध्यम से क्रांति का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि यह पुल न केवल बेगूसराय बल्कि पूरे बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके निर्माण से यातायात सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधान पार्षद सर्वेश कुमार, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि सिमरिया छह लेन गंगा पुल बिहार की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह पुल बेगूसराय और आसपास के जिलों को राजधानी पटना से बेहतर तरीके से जोड़ेगा तथा आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें