फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मंदिर में घुसने पर बुजुर्ग की पिटाई, घटना से शेखपुरा में बढ़ा तनाव; जानें क्या है मामला

Wed, 25 Sep 2024 04:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Sheikhpura News: थाना अध्यक्ष सोनम कुमारी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल पांच लोग घायल हैं। मामला गांव के एक मजदूर की मौत से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा में मंदिर में प्रवेश करने पर एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों को बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में चल रहा है। यह घटना बाऊघाट थानाक्षेत्र के कोयला गांव में घटित हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायलों में बलिराम राम, पत्नी मीना देवी और बेटा सिकंदर राम शामिल हैं। जबकि गांव के ही सुरेश महतो, राजीव महतो, धीरज महतो और मनोज महतो पर जाति सूचक शब्द बोलकर गाली देने तथा लोहे की रॉड और लाठी से मारपीट करने का आरोप लगा है।

घटना की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सोनम कुमारी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल पांच लोग घायल हैं। मामला गांव के एक मजदूर की मौत से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीने पहले धान की मोरी उखाड़ने के दौरान बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई थी। इसे लेकर गांव में पंचायत बैठाई गई थी।
विज्ञापन


तब उस पंचायत में घायल बलिराम राम के ऊपर भी 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जो राशि मृतक मजदूर की विधवा को दी जानी थी। दरअसल, बलिराम राम ने ही बिजली का टोका फंसाया था, इसलिए उसके ऊपर जुर्माना हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें