फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में दिल दहलाने वाली वारदात, शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, मौके पर मौत

Wed, 12 Nov 2025 12:11 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में शराब पीने से मना करने पर एक पति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रितु कुमारी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में शराब पीने से मना करने पर एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। यह दर्दनाक वारदात मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है, जिसने पूरे गांव को दहला कर रख दिया है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान सोनमा निवासी जितेंद्र कुमार की 25 वर्षीय पत्नी रितु कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार अक्सर शराब पीकर घर लौटता था और आए दिन पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता था।

मंगलवार की रात भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इस पर रितु कुमारी ने उसे शराब छोड़ने की नसीहत दी। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति जितेंद्र ने गुस्से में आकर रितु पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कुछ ही देर में रितु आग की लपटों में घिर गई और झुलसकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आस-पड़ोस के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद और शराब के नशे से उपजे हिंसक झगड़े का प्रतीत होता है।
 

ये भी पढ़ें: ईवीएम की फोटो-वीडियो वायरल करने पर दो युवकों के खिलाफ एफआईआर, साइबर टीम जांच में जुटी

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून के बावजूद गांव में शराब की उपलब्धता घरेलू हिंसा की बड़ी वजह बनती जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें