फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में अलग-अलग जगह हुई दो हत्याएं, इलाके में मची सनसनी

Tue, 07 Oct 2025 11:10 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय जिले में मंगलवार की सुबह दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो हत्याओं की घटनाओं से सनसनी फैल गई। चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही में मजदूर राधे सहनी की पैसे के लेन-देन को लेकर पड़ोसी से विवाद के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार की सुबह दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो हत्याओं की घटनाओं से जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस घटनास्थलों पर पहुंचकर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही में हुई। मृतक की पहचान बसही निवासी राम प्रकाश सहनी के पुत्र राधे सहनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक का पड़ोसी के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने इसी विवाद को हत्या का कारण बताया।
विज्ञापन


स्थानीय लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं और लगातार बढ़ती घटनाओं पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने कहा कि वह घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें: क्या कांग्रेस को इतनी सीटों पर करना पड़ सकता है संतोष? महागठबंधन का यह है सीट शेयरिंग का फार्मूला
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना सिंघोल थाना क्षेत्र के पचंबा में हुई। यहां एक युवक का शव मिला है। पुलिस के अनुसार, शव के निशानों से यह लगता है कि युवक की गोली मारकर और गला रेतकर हत्या की गई है। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और पहचान होने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें