फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कांग्रेस का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

Sun, 29 Jun 2025 03:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Bihar: प्रशिक्षक ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद बढ़ाएं और मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखें।
विज्ञापन
कांग्रेस का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय के बड़हिया नगर स्थित स्टेशन रोड के भवानी हाउस में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने की, जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) से प्रशिक्षक विकास बुडानिया ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई।

प्रशिक्षण सत्र में विकास बुडानिया ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में मजबूत संगठन ही किसी भी दल की जीत की बुनियाद है। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल और जनसंपर्क अभियान को आधुनिक तरीकों से चलाने की सलाह दी।

प्रशिक्षक ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद बढ़ाएं और मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा की रक्षा की लड़ाई हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार; अन्य फरार

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि घर-घर संवाद अभियान के जरिए कांग्रेस का संदेश हर घर तक पहुंचाना आज जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। शिविर में प्रखंड और जिला स्तर के कई नेता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की जड़ों को मजबूत करना और आगामी चुनावों की तैयारी को धार देना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें