फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चेहल्लुम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने से मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 16 Aug 2025 12:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: चश्मदीदों ने बताया कि ताजिया जुलूस के दौरान जब लोग अखाड़ा कर रहे थे और डीजे की धुन पर आगे बढ़ रहे थे, तभी भीड़ के बीच से कुछ युवकों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
ताजिया जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर मचा हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात शहर के मुख्य बाजार में निकले अखाड़ा जुलूस में एक युवक खुलेआम फिलिस्तीन का झंडा लेकर चल रहा था। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर समय से पहले झंडोतोलन कराने पर प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, जलेबी की जगह बांटा था खुरमा
 
भीड़ के बीच लहराया झंडा, लोग करते रहे वीडियो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना कोतवाली और पूरबसराय थाना क्षेत्र के बीच जिला मुख्यालय के मुर्गियाचक और गांधी चौक के बीच हुई। ताजिया जुलूस के दौरान जब लोग अखाड़ा कर रहे थे और डीजे की धुन पर आगे बढ़ रहे थे, तभी भीड़ के बीच से कुछ युवकों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। भीड़ में मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को वीडियो बनाने से तो रोका, लेकिन झंडा लहराने वाले युवक को न तो रोका और न ही झंडा जब्त किया। उस समय प्रशासनिक अधिकारी समेत सौ से अधिक पुलिस जवान मौके पर मौजूद थे, इसके बावजूद युवक को हिरासत में नहीं लिया गया। स्थानीय लोगों ने इसे पुलिस की बड़ी लापरवाही बताया और सोशल मीडिया पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
 
क्या बोले अधिकारी?
सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि जुलूस में किसी दूसरे देश का झंडा लहराना नियमों के खिलाफ है। घटना की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: घर से 200 मीटर दूर युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम; परिजनों में कोहराम
 
वहीं, वीडियो सामने आने के बाद शहरवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि धार्मिक जुलूस में किसी दूसरे देश का झंडा लहराना गलत है और इससे माहौल बिगड़ सकता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें