फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: साइलेंसर लगी पिस्तौल से गोली मारकर किसान की हत्या, घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Jan 2026 08:19 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में अज्ञात बदमाश ने किसान कृष्णनंदन यादव को सोते समय जगाकर गोली मार दी। साइलेंसर लगी पिस्तौल के इस्तेमाल की आशंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में एक किसान की सोते अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया सोनार टोला मोहल्ले की है, जहां अज्ञात बदमाश ने देर रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

 
मृतक की पहचान लखमिनिया निवासी 58 वर्षीय कृष्णनंदन यादव के रूप में हुई है। गोली लगने की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
किसान को जगाकर मारी गई गोली
परिजनों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे कृष्णनंदन यादव अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने आवाज देकर उन्हें जगाया। जैसे ही वे जागे, बदमाश ने उनके सीने में गोली मार दी। पुत्री ने बताया कि गोली की आवाज बहुत तेज नहीं थी, जिससे घर के अन्य लोग तुरंत कुछ समझ नहीं सके। पत्नी के अनुसार, उन्हें केवल हल्की फटाक जैसी आवाज सुनाई दी थी।
विज्ञापन

 
घटनास्थल से खोखा और बाइक के निशान मिले
गोली लगने के बाद जब कृष्णनंदन यादव गिर पड़े और शोर मचाया गया, तब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कपड़ा हटाकर देखने पर सीने में गोली लगने की पुष्टि हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा और बाइक के टायर के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने साइलेंसर लगी पिस्तौल का इस्तेमाल किया, जिससे आवाज कम हुई।

पढ़ें- Bihar: खुद लड़की पसंद की थी... पर शादी से पहले दूल्हे ने गले लगाई मौत, आखिर शव लेकर फरार क्यों हो गए परिजन?
 
पुलिस की कार्रवाई और जांच
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बलिया डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल शव के आसपास खून के अधिक निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

 
मृतक के पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि उनके पिता खेती-किसानी करते थे और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें