फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तैयार हो रही थीं पिस्टल, तभी पहुंच गई एसटीएफ; मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 08:23 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया के मथार दियारा में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से पांच अर्धनिर्मित पिस्टल, कारतूस, हथियार बनाने की मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
एसपी राकेश कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा में की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस और एसटीएफ की टीम ने हथियार बनाने के उपकरण, अर्धनिर्मित पिस्टल, कारतूस और अन्य सामग्री बरामद की है। मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मथार दियारा इलाके में संचालित हो रही अवैध फैक्ट्री
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मथार दियारा इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से हथियार तैयार कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद जिला पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

पांच पिस्टल समेत कई अन्य उपकरण बरामद
छापेमारी के दौरान एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से पांच अर्धनिर्मित पिस्टल, दो मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, एक हैंड ड्रिल मशीन, पांच बेस मशीन, एक बाइक, तीन मोबाइल फोन तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंगेर जिले के मिर्जापुर बरदह निवासी मो. जसिम उर्फ डोमु, मो. नौशाद उर्फ भोकचु, मो. नशरुल उर्फ गोपला, साहिल राज तथा खगड़िया निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस मामले में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर; दहशत में परिवार
विज्ञापन


इस अभियान में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार, डीआईयू टीम, एसटीएफ की विशेष टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें