फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रात को घर वालों के साथ खाना खाया, अच्छे से बात की, फिर सुबह फंदे से लटका मिला युवक; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 31 Mar 2024 02:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Suicide Cases: फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरौनी बाजार में एक युवक ने किसी कारणवश घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मृतक हर्ष कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी बाजार की है। मृतक युवक की पहचान बरौनी बाजार निवासी संजय महतो के बेटे हर्ष कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हर्ष कुमार अकेले ही घर में रहता था। अचानक घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि सभी लोगों के साथ खाना खाने के बाद वह अपने घर पर सोने के लिए चला गया। सुबह पता चला कि हर्ष कुमार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि बीती रात सभी लोगों से अच्छे ढंग से बातचीत करने के बाद वह सोने के लिए चला गया। अचानक उसके मन में क्या हुआ, कुछ समझ में नहीं आ पा रहा है। हमें सुबह पता चला कि हर्ष कुमार ने घर में ही गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।
विज्ञापन


वहीं, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी। फुलवरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरौनी बाजार में एक युवक ने किसी कारणवश घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें