फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खगड़िया में अनुकंपा पर 35 कर्मियों को मिली नौकरी, एक हफ्ते में दूसरी बार बंटे नियुक्ति पत्र

Sat, 30 Aug 2025 08:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: समारोह की शुरुआत में डीएम नवीन कुमार ने मंत्री का स्वागत किया और बताया कि जिले में अनुकंपा के सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि कुछ आवेदकों ने केवल चार दिन पहले ही आवेदन जमा किए थे, लेकिन प्रशासन की तत्परता से उनके दस्तावेज तैयार कर लिए गए। 
विज्ञापन
एक हफ्ते में दूसरी बार नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के दिवंगत शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने की पहल के तहत शनिवार को खगड़िया जिले में 35 अभ्यर्थियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक एवं परिचारी के पदों पर इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई है। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है जब जिला प्रशासन ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्रों का वितरण किया है। यह प्रशासन की तेज और संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत सराहनीय है कि प्रशासन ने इतनी तत्परता से कार्य किया और एक सप्ताह में दूसरी बार नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया। उन्होंने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को बधाई दी और कहा कि हर पद की अपनी महत्ता होती है। कर्मियों की पहचान उनके व्यवहार और कार्य से होगी। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि सभी कर्मचारी विधि-सम्मत कार्य करते हुए एक सकारात्मक पहचान बनाएं।

विज्ञापन


पढे़ं: पटना के बाद अब पूर्णिया में भिड़े कांग्रेस और भाजयुमो के कार्यकर्ता, जमकर हुई नारेबाजी; पुलिस पहुंची

समारोह की शुरुआत में डीएम नवीन कुमार ने मंत्री का स्वागत किया और बताया कि जिले में अनुकंपा के सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि कुछ आवेदकों ने केवल चार दिन पहले ही आवेदन जमा किए थे, लेकिन प्रशासन की तत्परता से उनके दस्तावेज तैयार कर लिए गए और उन्हें भी इस प्रक्रिया में शामिल कर नौकरी प्रदान की गई।

इस अवसर पर डीडीसी अभिषेक पलासिया, नजारत उप समाहर्त्ता तेजनारायण राय, वरीय उप समाहर्त्ता कौशिकी कश्यप, सहायक कोषागार पदाधिकारी मो. सलीम अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गोंड समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नव-नियुक्त अभ्यर्थी और उनके परिजन भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें