फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: आधी रात घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, 20 मीटर दूर ले जाकर माथे में मारी गोली

Wed, 25 Nov 2026 12:17 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया

सार

खगड़िया के दोघराहा गांव में बुधवार रात चार लड़के 26 वर्षीय सोनू सदा को घर से बुलाकर ले गए और 20-25 मीटर दूर गोली मारकर हत्या कर दी। गोली माथे से आर-पार हो गई। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया जिले में अपराधियों ने घर से बुलाकर 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार देर रात गंगौर थाना क्षेत्र की वरैय पंचायत के दोघराहा गांव में हुई। अपराधियों ने युवक को घर से करीब 20 से 25 मीटर दूर ले जाकर माथे में गोली मार दी। गोली आर-पार हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 14 निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू सदा (26) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

रात 1:30 बजे घर पहुंचे थे चार लड़के

मृतक की मां ममता देवी ने बताया कि बुधवार रात करीब 1:30 बजे चार लड़के उनके घर पहुंचे थे। सभी सोनू को घर से बुलाकर बाहर ले गए। इसके बाद घर से महज 20 से 25 मीटर की दूरी पर उसे गोली मार दी। गोली सोनू के माथे में लगी और आर-पार हो गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सोनू के पिता का नाम सोगारत सदा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग मौके पर जुट गए। परिवार में भी मातम पसर गया।

पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

वारदात की सूचना मिलने पर गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान और सदर डीएसपी-2 संतोष कुमार पोद्दार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।
सदर डीएसपी-2 संतोष कुमार पोद्दार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ चारों आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें