फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया में दिल दहला देने वाली वारदात, घर के बाहर सो रहे 15 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या

Thu, 31 Jul 2025 06:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: मृतक के परिजनों का कहना है कि बादशाह बेहद सीधा-साधा लड़का था और उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह अपने दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलौली थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। घर के बाहर सो रहे 15 वर्षीय छात्र मोहम्मद बादशाह की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

मृतक जोगिया पंचायत के वार्ड संख्या 17 निवासी मोहम्मद मुस्तफा का पुत्र था और सहसी हाई स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे बादशाह अपने घर के दरवाजे पर सोया हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ चाकू से उस पर हमला कर दिया।

मृतक की मां बेगम खातून ने बताया कि वह अचानक किसी आहट से जाग गईं और बाहर निकलकर देखा तो हमलावर उनके बेटे को चाकू से गोद रहे थे। उन्होंने शोर मचाया और हमलावरों का पीछा भी किया। एक हमलावर को उन्होंने पकड़ लिया था, लेकिन उसने दोबारा बादशाह के पेट में चाकू मार दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल अवस्था में परिजन बादशाह को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  कैमूर में 11 हजार वोल्टेज के तार की चपेट में आया ऑटो चालक, लोहे की पाइप उतारने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों का दावा: किसी से नहीं थी दुश्मनी
मृतक के परिजनों का कहना है कि बादशाह बेहद सीधा-साधा लड़का था और उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह अपने दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इस जघन्य हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही अलौली थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासनिक आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में कांड संख्या 337/25 दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जो जरूरी साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें