फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खगड़िया में 100 दिन का बाल विवाह मुक्त महाअभियान शुरू, जागरूकता रथ को हरी झंडी

Wed, 10 Dec 2025 09:22 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: जिला प्रशासन ने खगड़िया को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए 100 दिवसीय महाअभियान शुरू किया। डीडीसी और एडीएम ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे जिले में बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी जानकारी लोगों तक पहुँचाएगा।

विज्ञापन
जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने के लक्ष्य के साथ खगड़िया जिला प्रशासन ने मंगलवार को बाल विवाह मुक्त खगड़िया अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक पहल के तहत डीडीसी अभिषेक पलासिया, एडीएम (आपदा) विजयन्त और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष रथ अगले 100 दिनों तक जिले के कोने-कोने में घूमकर लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन


रथ जिले के सभी प्रखंडों में भेजा गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को बाल विवाह के दुष्परिणाम, स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभाव और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना है। रथ के माध्यम से बाल अधिकारों, शिक्षा के महत्व और इस कुप्रथा से होने वाले नुकसान को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया जाएगा, ताकि लोग स्वयं आगे बढ़कर इसका विरोध कर सकें।

पढे़ं: हाईवा ने बुजुर्ग दूध विक्रेता को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने हाईकोर्ट के जज की एस्कॉर्ट गाड़ी पर किया पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (ICDS) ने बताया कि यह जागरूकता रथ ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में संदेश पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें अधिकारियों और कर्मियों को बाल विवाह रोकथाम से जुड़ी आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान किए जा रहे हैं। जागरूकता रथ कार्यक्रम के दौरान निदेशक सामाजिक सुरक्षा शशि प्रिया, डीआरडीए के पदाधिकारी और अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें