फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेगूसराय में गन प्वाइंट पर लूट, चार बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान से चांदी-जेवरात उड़ाए

Tue, 09 Dec 2025 07:00 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Crime: बेगूसराय के मंसूरचक में चार सशस्त्र बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर डेढ़ किलो चांदी, कुछ सोने के गहने और कैश लूट लिए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में सोमवार की शाम अपराधियों ने गन प्वाइंट पर बड़ी लूट को अंजाम दिया। मंसूरचक थाना क्षेत्र के गुरदासपुर चौक स्थित कामिनी ज्वेलर्स में लगभग 5 बजे दो बाइक पर सवार चार सशस्त्र बदमाश पहुंचे और दुकान में घुसते ही आधा शटर गिराकर मारपीट शुरू कर दी।

दुकानदार संजीत सोनी के अनुसार, बदमाशों ने दुकान में रखी चांदी, चांदी के जेवर, कुछ सोने के हल्के नाक फूल और गल्ले में रखा कैश लूट लिया। घटना के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं; पति पर दूसरी शादी का आरोप, बंगाल की महिला ने वैशाली में आकर किया हंगामा; ससुराल पक्ष ने बताया झूठ    

सूत्रों के मुताबिक, करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी की लूट की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक क्षति का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गुरदासपुर चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समाचार प्रेषण तक पुलिस जांच और प्रारंभिक कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें