फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: खगड़िया में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, पुलिस ने बरामद किए देसी कट्टे और अर्धनिर्मित हथियार

Sun, 21 Sep 2025 07:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar Crime: पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बसुआ दियरा में बलवीर यादव के खेत में अवैध हथियारों की फैक्टरी चल रही है। सूचना के आधार पर पसराहा पुलिस, एसटीएफ और डीआईयू खगड़िया की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खेत में छापा मारा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान में खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पसराहा थाना क्षेत्र के बसुआ दियरा में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। खेत में छुपाकर चलाए जा रहे इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में देसी कट्टे, अर्धनिर्मित हथियार और निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

छापेमारी के दौरान एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुंगेर निवासी मो. सिरोज, मो. फिरोज (सहोदर भाई) और मो. चांद के रूप में हुई है। ये आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त थे और इलाके में हथियार सप्लाई करते थे। ये लोग पहले भी हथियार तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया में दिल दहला देने वाला हादसा, घर की दीवार गिरने से 11 वर्षीय मासूम की मौत

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बसुआ दियरा में बलवीर यादव के खेत में अवैध हथियारों की फैक्टरी चल रही है। सूचना के आधार पर पसराहा पुलिस, एसटीएफ और डीआईयू खगड़िया की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खेत में छापा मारा। जांच के दौरान मौके से 7 देसी कट्टे, एक अर्धनिर्मित हथियार, ड्रिल मशीन, भट्ठी, लोहे की रॉड और हथियार बनाने के कई औजार बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को एक और नाम राजेश यादव का पता चला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मामले में पसराहा थाना में कांड संख्या 215/25 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एसआई राजेश कुमार दास, बुल्लू चौधरी, नरेंद्र कुमार सिंह, डीआईयू खगड़िया और एसटीएफ पटना की टीम शामिल रही।

एसपी राकेश कुमार ने कहा कि जिले में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कुछ सफेदपोश लोग भी इस कारोबार से जुड़े हैं, जिन्हें जल्द ही चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोगरी डीएसपी रमेश कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें