बेगूसराय जिले के खातोपुर में हाल ही में कांग्रेस जॉइन करने वाले नेता राजेश कुमार द्वारा अतिपिछड़ा अधिकार सम्मेलन और बहुजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार, विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शशि पंडित, राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
खातोपुर स्थित एनएच-31 के पास नवनिर्मित व्यावसायिक भवन के ग्राउंड फ्लोर हॉल में हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी, जिसमें अधिकांश महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार के समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार, साल 2020 के विधानसभा चुनाव में राजेश कुमार ने सदर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। इस बार उन्होंने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया, और इसी को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हालांकि, जिला कांग्रेस नेताओं की मंच पर उपस्थिति नगण्य रही। पूर्व विधायक अमिता भूषण को संबोधन का अवसर भी नहीं मिल सका। वहीं, जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
प्रदेश अध्यक्ष का संदेश
राजेश कुमार ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। “सामाजिक न्याय सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि विचारधारा है। सबको अधिकार मिले इसके लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की आवश्यकता पर भी विचार किया जाएगा। बिहार में कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक में इस विषय पर अलग से चर्चा होगी।
पढे़ं: समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की लोहे की रॉड से निर्मम हत्या, घर से छह लाख रुपये गायब
उन्होंने बताया कि 26 सितंबर से चंपारण की धरती से प्रियंका गांधी का “हर घर अधिकार सम्मेलन” शुरू होगा, जिसमें “माई बहन योजना”, 200 यूनिट बिजली वितरण योजना और अन्य घोषणाओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें EBC, OBC, SC-ST सभी वर्गों की टिकट में हिस्सेदारी सुनिश्चित होगी।
पूर्व विधायकों की स्थिति और माहौल