फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक और पिकअप क्षतिग्रस्त; चालक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

Fri, 18 Jul 2025 04:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Bihar: हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पिकअप वैन को भी भारी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
ट्रक की भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित खेरी गांव के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो ट्रक और एक पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमुई की ओर जा रही एक पिकअप वैन जैसे ही खेरी गांव के समीप पहुंची, उसने सड़क पर बने ब्रेकर को देखकर अपनी गति धीमी कर दी। उसी दौरान पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने पिकअप को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने खड़े एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा।

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पिकअप वैन को भी भारी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: तिरहुत प्रमंडल के दो हजार से अधिक शिक्षक स्कूलों से गायब, DEO को जांच रिपोर्ट देने का निर्देश

इस दौरान ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे खेतों में दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों में दुर्घटना को लेकर आक्रोश था, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गति सीमा निर्धारित करने और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें