फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लखीसराय डीएम की सादगी ने जीता दिल, बस खराब होने पर नन्हे बच्चों के लिए छोड़ी सरकारी गाड़ी

Wed, 13 Aug 2025 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीराय

सार

Bihar: जब स्कूल की बस खराब हो गई तब स्थिति देखते ही डीएम मिथलेश मिश्र ने बिना किसी औपचारिकता के अपनी सरकारी गाड़ी रोकी। मुस्कुराते हुए उन्होंने सभी बच्चों को अपने वाहन से उनके विद्यालय भिजवाने की व्यवस्था कर दी।
विज्ञापन
डीएम लखीसराय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने अपनी सादगी और मानवीय संवेदनाओं से बुधवार की सुबह लखीसराय के लोगों का दिल जीत लिया। रोज़ाना की तरह डीएम साहब अपनी नन्ही बेटी को स्कूल छोड़ने निकले थे। वापसी में रास्ते में एक निजी स्कूल की बस अचानक सड़क किनारे खराब हो गई, जिसमें दर्जनों नन्हे छात्र बैठे थे। चालक के बार-बार प्रयास के बावजूद वाहन स्टार्ट नहीं हुआ और बच्चे असहज हो रहे थे।

विज्ञापन


पढे़ं: सौतेली मां से बदतमीजी करने पर पिता हुए आग बबूला, गला घोंटकर की बेटे की हत्या; शव को गंगा में फेंका

स्थिति देखते ही डीएम मिथलेश मिश्र ने बिना किसी औपचारिकता के अपनी सरकारी गाड़ी रोकी। मुस्कुराते हुए उन्होंने सभी बच्चों को अपने वाहन से उनके विद्यालय भिजवाने की व्यवस्था कर दी। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए कि जिले का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी इतनी सहजता से मदद के लिए आगे आ गया। सबसे प्रेरणादायक दृश्य तब सामने आया, जब बच्चों को भेजने के बाद डीएम साहब और उनकी पत्नी ने स्वयं पैदल ही अपने आवास की ओर रुख कर लिया। न सुरक्षा का तामझाम, न रौब। बस सादगी और मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण। राहगीरों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग डीएम की दरियादिली व विनम्रता की सराहना करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें