फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एएनएम के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी, आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

Wed, 01 Jan 2025 04:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

बिहार के मुंगेर में एक एएनएम के घर लाखों रुपये के जेवरात की चोरी हुई है। एएनएम संगीता कुमारी मुंगेर के लल्लू पोखर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम है।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले में मंगलवार रात धरहरा थाना क्षेत्र के महरना गांव में चोरों ने एक बंद घर से लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली। गृहस्वामिनी संगीता कुमारी मुंगेर लल्लू पोखर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम है। पीड़िता के अनुसार, वह पति कुमोद कुमार के साथ मुंगेर में रहती है। शाम में घर बंद कर वह मुंगेर चली गई थी।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे कुमोद कुमार को उनके चचेरे भाई ने फोन पर घर के मुख्य द्वार का ताला टूटे होने की जानकारी दी। घर पहुंचा तो देखा अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। गोदरेज तोड़कर चोरों ने इत्मीनान से उसके अंदर रखे सोने और चांदी का जेवरात गायब कर दिया। साथ ही पलंग बॉक्स के अंदर रखे नकद 41 हजार रुपये भी गायब था। पीड़ित ने रोते बिलखते इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से किया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने सोने के मांग टीका, चेन, अंगूठी, कानबाली, झुमका, मंगलसूत्र चांदी के पायल, कम्प्यूटर सेट, म्यूजिक साउंड बॉक्स और नकदी सहित तीन लाख रुपये से अधिक की चोरी कर ली है। पीड़िता ने इस संबंध में धरहरा थाने को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती तेज करने की मांग किया। बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों को पुलिस के प्रति असंतोष का भाव दिखा। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें