फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डाक विभाग में कार्यरत BPM युवती ने शादी से पहले फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मातम; जानें मामला

Mon, 25 Nov 2024 09:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Sheikhpura News: शेखपुरा में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पूर्व पदाधिकारी बच्चन देव चौहान की बेटी ने शादी से पहले आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतका चंचल कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा जिले के कमासी गांव में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई। जहां डाक विभाग में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) के पद पर कार्यरत 27 वर्षीय चंचल कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चंचल मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पूर्व मंत्री बच्चन देव चौहान की पुत्री थीं। वह गया जिले में डाक विभाग में कार्यरत थीं और दस दिन पहले छुट्टी लेकर शादी की तैयारियों के लिए अपने घर आई थीं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, चंचल की शादी चार दिसंबर को शेखपुरा नगर थानाक्षेत्र के कारे गांव में तय थी। शादी के निमंत्रण कार्ड बंट चुके थे और घर में पंडाल सजाने का काम शुरू हो गया था। लेकिन शादी से पहले ही इस त्रासदी ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतका की मां अनीता देवी सूरदासपुर स्थित एक मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं। परिवार में चंचल के अलावा एक भाई और एक बहन हैं।

विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। हालांकि अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 
चंचल की अचानक हुई मौत ने परिवार और पूरे गांव में मातम छा दिया है। शादी की तैयारियों में जुटे घर के सदस्य अब इस अपूरणीय क्षति के कारण गम में डूबे हुए हैं। घटना ने क्षेत्र में शोक और सवालों का माहौल पैदा कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें