जुगाड़ से बने नाव से सहारे चलने को मजबूर हुए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के बेगूसराय में गंगा नदी के बढ़े हुए जलस्तर से दक्षिणी भाग जलमग्न होने के कगार पर पहुंच गया है। बछवाड़ा, तेघरा, बलिया, शामहो और साहेबपुरकमाल प्रखंड के कई गांव और स्कूल में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इससे आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक जिला प्रशासन की ओर से किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लोगों को काफी फजीहत हो रही है। बाढ़ पीड़ितों के बीच से आई तस्वीर भयावह है। इसमें गांव और घरों में पानी प्रवेश कर गया है।
घरों में भी पानी प्रवेश कर गया
जिले के तेघरा प्रखंड, शामहो प्रखंड, बछवारा प्रखंड, मटिहानी प्रखंड, बलिया प्रखंड और साहेबपुर कमाल प्रखंड गंगा किनारे बसा है। इस वजह से कई प्रखंडों के कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश चुका है। तेघरा प्रखंड के रातगांव पंचायत के वार्ड नंबर 13 और 14 में पूरी तरह से गंगा का पानी प्रवेश कर गया। जहां जुगाड़ के चचरी के नाव से आ जा रहें हैं, सड़कों पर कमर भर से ज्यादा पानी लगा हुआ है। लोग कमर भर पानी में आने जाने को मजबूर हैं। दूसरी ओर बलिया प्रखंड के शिवनगर गांव में गंगा का पानी प्रवेश कर गया। गांव
जिला प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहींके सड़कों पर जहां कमर पर पानी है। वहीं गांव के घरों में भी पानी प्रवेश कर गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
Bihar SIR Discrepancy: कटिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से हड़कंप, हिंदू परिवार के पते पर जुड़े मुस्लिम नाम
जिला प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं हुई
स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार दो-तीन दिनों से गंगा का जलस्तर बढने से गांव में पानी प्रवेश कर गया। लोगों का कहना है कि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं हुई है। लोगों ने जल्द से जल्द राशन और जानवर के चारे की व्यवस्था के साथ-साथ नाव की भी मांग की है। ताकि लोगों को इस परेशानी में थोड़ी भी मदद मिल सके।