फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में गंगटी तालाब से मिला शव, दो दिन से लापता था युवक, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Sat, 25 May 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर में गंगटी तालाब से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। मृतक पिछले दो दिन से लापता था। वहीं, परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तालाब से शव निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले में सफियासराय थाना क्षेत्र के गौरीपुर स्थित गंगटी तालाब के पास से पुलिस ने 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सफियासराय, कासिम बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब में उतराते शव को परिजनों के सहयोग से बाहर निकाला।

विज्ञापन


मृतक की पहचान क्षेत्र के हलिमपुर निवासी कुसो मंडल के पुत्र दयानंद मंडल के रूप में की गई। परिजन के द्वारा बताया गया कि मृतक दो दिन से लापता था। काफी खोजबीन भी की जा रही थी। लेकिन पता नहीं चल पाया था। वहीं शनिवार दोपहर गंगटी तालाब में उतराता हुआ शव स्थानीय लोगों के द्वारा देखा गया। जहां जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सफियासराय थाना प्रभारी अमरेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हत्या या डूबने से मौत हुई है। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने तालाब के पास से मृतक का गमछा, चप्पल एवं लाठी को भी बरामद किया है। वैसे पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें