फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Owaisi is New Jinnah : गिरिराज बोले- ओवैसी में जिन्ना का जिन्न; फिसली जुबान, कहा- 2047 में ले जाना चाहते हैं

Sat, 25 May 2024 06:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lok Sabha Election : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि असद्दुदीन ओवैसी के अंदर जिन्ना का जिन्न है। ओवैसी पर बात करते हुए उनकी जुबान ऐसी फिसली कि बोल गए- वह देश को 2047 में ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पटना में असद्दुदीन ओवैसी के आगमन को लेकर भड़क गये। गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी नहीं आया है कि लगता है जिन्ना का जिन्न आ गया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी देश के वह नेता हैं जो भारत को 2047 (वह 1947 कहना चाहते थे) की स्थिति में लाना चाहते हैं। असद्दुदीन ओवैसी के अंदर जिन्ना का जिन्न है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी इसके सिवा जो राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में उपस्थित नहीं हो और जिसका भाई यह कहे कि 15 मिनट में हम भारत के हिन्दुओं को साफ कर देंगे, उस ओवैसी का बिहार में विरोध होना चाहिए।

विज्ञापन


पटना आते ही प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर भड़के थे असद्दुदीन ओवैसी 
दरअसल असद्दुदीन ओवैसी आज शनिवार को बिहार के काराकाट लोकसभा सीट पर एआईएमआईएम की प्रत्याशी प्रियंका चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।  पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बरस पड़े। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में उन्होंने कहा कि देश की जनता तय करेगी लेकिन हम तो उम्मीद कर रहे हैं कि तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना बनें। फिर अमित शाह के उस बयान पर, जिसमें यह कहा गया था कि 400 पार सीट दीजिये, हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे, इस पर असद्दुदीनओवैसी ने कहा कि वह पक्का आरक्षण को खत्म कर देंगे, संविधान को खत्म कर देंगे, उनके इरादे भी यही हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भड़के थे असद्दुदीन ओवैसी 
दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भोजपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने के क्रम में कहा था कि भाजपा कर्नाटक और आंध्र में मुस्लिम आरक्षण खत्म करेगी। उन्होंने कहा था कि आप भारतीय जनता पार्टी को 400 पार करा दो तो यह मुस्लिम आरक्षण रद्द करके हम पिछड़ा और अति पिछड़ा को दे देंगे। पहले असद्दुदीन ओवैसी और फिर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह का बयान चर्चे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें