फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पैक्स चुनाव को लेकर हिंसा, दबंगों ने घर में घुसकर दो युवकों को मारी गोली; एक ने भागकर बचाई जान

Mon, 18 Nov 2024 02:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger Crime: मुंगेर में पैक्स चुनाव ने हिंसक मोड़ ले लिया। इसे लेकर दबंगों ने घर में घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे दिया, जिसमें दो युवक गंभीर घायल हो गए। जबकि एक युवक ने मौके से भागकर अपनी जान बचा ली। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत दोनों घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पैक्स चुनाव को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थानाक्षेत्र के मुंढेरी गांव में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि सात-आठ लोगों ने एक घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान दबंगों ने सो रहे तीन दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीसरे युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन

 
घटना के बाद घायल युवकों मनोज सिंह के बेटे अंकित कुमार और राकेश कुमार के बेटे गौतम कुमार को इलाज के लिए खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

 
घर में घुसकर की फायरिंग
घायल गौतम कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों अंकित और विशाल के साथ घर में सो रहा था। तभी सात-आठ लोगों ने अचानक घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में गौतम और अंकित घायल हो गए, जबकि विशाल ने भागकर अपनी जान बचाई। 
 
पैक्स चुनाव का विवाद बना कारण 
घायल युवकों के अनुसार, वे पैक्स चुनाव में उम्मीदवार रेखा देवी और पिंटू सिंह का समर्थन कर रहे थे। गौतम ने आरोप लगाया कि वर्तमान पैक्स अध्यक्ष कैलाश बिंद के कहने पर उनके सहयोगी रंजीत बिंद उर्फ पुलिस बिंद, अंकुश बिंद और अन्य ने हमला किया। हमलावरों ने युवकों को अपने पक्ष में समर्थन करने की धमकी दी थी। समर्थन से इनकार करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन

 
घटना से क्षेत्र में तनाव 
घटना के बाद मुंढेरी गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोग चुनाव को लेकर हिंसा की इस घटना से सहमे हुए हैं। वहीं, प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें