फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, पीड़िता की मां के बयान पर FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस

Mon, 25 Aug 2025 08:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि धरहरा थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ गलत काम का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त को बच्ची अपने 5 वर्षीय भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में दोनों गांव के एक जनरल स्टोर पर बिस्किट खरीदने पहुंचे। इसी दौरान दुकानदार ने बच्ची को अंदर बुलाकर उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाते हुए गलत काम करने की कोशिश की। बच्ची के रोने पर उसका छोटा भाई भी रोने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचा दिया। परिजनों ने सोमवार को धरहरा थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पढ़ें: औरंगाबाद जेजे बोर्ड का अनूठा फैसला, किशोर को मिली अस्पताल में सेवा की सजा; जानें क्यों

एसडीपीओ का बयान

विज्ञापन

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि धरहरा थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ गलत काम का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें