फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार एक्सीडेंट: पीछे से बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दोनों युवकों को घसीटता ले गया पिकअप; दर्दनाक मौत

Mon, 19 Oct 2026 03:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

लखीसराय में नेशनल हाईवे-80 पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के आदुपुर गांव के पास हुआ। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया है।

 

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे-80 पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के आदुपुर गांव के समीप सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूर्यगढ़ा से लखीसराय की ओर जा रही बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप दोनों युवकों और बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद दोनों युवकों के गांवों में मातम छा गया।

विज्ञापन


तेज रफ्तार में था पिकअप चालक
यह दुर्घटना सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप सड़क के दाहिनी ओर जाकर रुक गया।

हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर फंस गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सूर्यगढ़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

पढे़ं: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- फिर साथ बने जोड़ी

विज्ञापन


मृतकों की हुई पहचान
सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनमें जगदीशपुर गांव निवासी मधु सिंह के बेटे राजन कुमार और बड़तल्ला गांव निवासी रूपेश कुमार के बेटे अश्लोक कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया है। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि
हादसे की सूचना मिलने पर सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सदर अस्पताल, लखीसराय पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकारी प्रक्रिया के तहत हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे-80 पर रात और तड़के मालवाहक वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताई है। पुलिस मामले में चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें