फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident News: बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर जारी, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत; दो घायल

Mon, 05 May 2025 05:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) का बोर्ड लगा हुआ था। टक्कर के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी, फिर एक बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कार्पियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा हरदिया गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिहार सरकार का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो मंझौल की ओर से आ रही थी, जबकि पल्सर और एक अन्य बाइक बेगूसराय की दिशा से आ रहे थे। रजौरा हरदिया मोड़ के पास स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: कैंसर से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम; घर में था अकेले...लगा ली फांसी

उक्त युवक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी दिवाकर ठाकुर के पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है। मृतक स्वास्थ्य विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी करता था और वह सोमवार को रोसरा जेल जा रहा था। इसी क्रम में हरदिया में हादसा का शिकार हो गया। घटना के बाद से परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। वहीं सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें