फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छत की रेलिंग टूटने से 3 साल के मासूम की मौत, चाची गंभीर घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने से भड़का गुस्सा

Fri, 20 Jun 2025 10:31 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में छत की कच्ची रेलिंग गिरने से मासूम की मौत हो गई जबकि उसकी चाची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इधर मानसी पीएचसी में समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 चकहुसैनी में गुरुवार सुबह एक हृदय विदारक घटना में तीन वर्षीय मासूम तेजस कुमार पिता रोहित कुमार की छत से गिरकर मौत हो गई। इस हादसे में उसकी चाची सरस्वती देवी नीतीश कुमार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस वक्त हुई जब छत की कच्ची रेलिंग अचानक भरभराकर टूट गई और दोनों नीचे जा गिरे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरस्वती देवी छत पर झींगा की सब्जी तोड़ रही थीं और तेजस वहीं खेल रहा था कि यह हादसा हो गया। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में मातम पसर गया है।

ये भी पढ़ें: Bihar Weather News: पटना समेत पूरे में बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 23 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन


परिजनों ने तत्काल दोनों को मानसी पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया लेकिन गौरतलब बात यह रही कि अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। मजबूरन परिजनों को निजी वाहन से सदर अस्पताल ले जाना पड़ा। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तेजस को मृत घोषित कर दिया, जबकि सरस्वती देवी का इलाज जारी है।

स्थानीय नेताओं ने उठाए सवाल

हादसे के बाद मुख्य पार्षद प्रभा देवी और उनके प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय पर एंबुलेंस और डॉक्टर मौजूद होते तो शायद बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। वहीं इस संबंध में मानसी पीएचसी के प्रभारी ने बताया कि घटना के समय अस्पताल की दोनों एंबुलेंस पहले से ही क्षेत्र में तैनात थीं। 
विज्ञापन


मानसी थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है लेकिन परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें