फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ननद को लाठी, डंडे और रॉड से बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत, आरोपी भाभी समेत अन्य फरार

Tue, 31 Dec 2024 02:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आई है। मामूली विवाद में भाभी ने अपनी ही ननद की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। इसके चलते घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पन्नापुर गांव की है।

विज्ञापन

 
इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान पन्नापुर गांव निवासी मीना साद की पत्नी गुड्डी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 23 दिसंबर को घरेलू विवाद के चलते भाभी ने ननद पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुड्डी देवी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रविवार को उसकी मौत हो गई।
 
आरोपी भाभी फरार, पुलिस कर रही जांच
मौत की खबर मिलते ही आरोपी भाभी और परिवार के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर वीरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 
परिजनों में मचा कोहराम
इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े ने एक महिला की जान ले ली। घटना ने न केवल पीड़ित परिवार को, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
 
मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
परिजनों के अनुसार, भाभी-ननद के बीच विवाद छोटी-छोटी बातों को लेकर होता रहता था। लेकिन 23 दिसंबर को यह विवाद इतना बढ़ गया कि भाभी ने गुस्से में ननद पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी, डंडे और लोहे की रॉड का बेरहमी से इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते गुड्डी देवी को गंभीर चोटें आईं।
 
पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई
वहीं, वीरपुर थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें