फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair: पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने किया यह, भीड़ ने जमकर पीटा; पुलिस रही मूक

Sat, 09 Nov 2024 06:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: पुलिस बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह घटना संयोगवश उस समय घटी जब महिला के पति ने उन्हें घर में देख लिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक बार फिर से भीड़ का क्रूर चेहरा सामने आया है, जब एक प्रेमी और प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। यह घटना नीमा चांदपूरा थानाक्षेत्र के नीमा पंचायत के एक गांव की है। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस भी भीड़ के उत्पात को रोकने में नाकाम साबित हुई।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने अपने घर में अपने पत्नी और गांव के युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। गुस्साए पति ने दोनों को बंधक बना लिया और घर में ही जमकर पिटाई की। इसके बाद महिला के पति ने घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दी और देखते ही देखते मौके पर एक भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को घर में बंधक बना कर पीटना शुरू कर दिया।
 
घटना की सूचना मिलने के बाद नीमा चांदपूरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस की भी नहीं सुनी और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। पुलिस के सामने ही प्रेमी और प्रेमिका को बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच नारेबाजी और बवाल होता रहा। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को किसी तरह से भीड़ से बचाकर बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि महिला के चार बच्चे हैं और उसका प्रेम प्रसंग कई वर्षों से युवक कुंदन कुमार के साथ चल रहा था। महिला ने खुद युवक को घर बुलाया था, तभी गांव के कुछ लोगों को शक हुआ और उन्होंने दोनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक और महिला दोनों घायल हो गए।
 
पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह घटना संयोगवश उस समय घटी जब महिला के पति ने उन्हें घर में देख लिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें