फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: पूर्व मंत्री का ‘इंडिया’ पर तंज; 'BJP ने जंगलराज को नकारा, पूरी तरह ध्वस्त हो गया महागठबंधन'

Tue, 06 Feb 2024 04:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Nandkishore Yadav: भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने ‘इंडिया’ (गठबंधन) पर तंज कर कहा कि अब इंडिया गठबंधन है, वह कहां बिखर गया। बंगाल में ममता बनर्जी ने कह रही हैं कि हम अलग चलेंगे। उत्तर प्रदेश के अंदर लोग अलग राग अलाप रहे हैं। वहीं, बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरीके से ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव मंगलवार को बेगूसराय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनी है। एनडीए का मतलब विकास करने वाली सरकार। हम बिहार के विकास को और गति देंगे। नंदकिशोर यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को किसी भी कीमत पर जंगलराज स्वीकार नहीं है। इसलिए हमने सुशासन की सरकार बनाने का काम किया है।

विज्ञापन

 
‘हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार’
वहीं, नंदकिशोर यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को लेकर कहा कि मांझी जी कोई नाराज नहीं हैं। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। फ्लोर टेस्ट में एनडीए की सरकार सफल होगी। कोई कुछ सोचता है, सोचता ही रहेगा। सपना देखने वाले का सपना का सपना ही रह जाएगा।
 
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में खेला हो रहा है। आप देख रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी के लोग अपने विधायकों को लेकर बाहर भाग रहे हैं। विपक्ष को इस बात का डर है कि उनकी पार्टी यहां टूट जाएगी। उनकी पार्टी के बहुत सारे विधायक जो विकास के समर्थक हैं, बिहार के विकास के समर्थक हैं; वे किसी भी कीमत पर विपक्ष में वोट नहीं करेंगे। मांझी जी की मांग मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।
विज्ञापन

 
‘अब इंडिया गठबंधन है, कहां बिखर गया’
इसके साथ ही भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने ‘इंडिया’ (गठबंधन) पर तंज कर कहा कि अब इंडिया गठबंधन है, वह कहां बिखर गया। बंगाल में ममता बनर्जी ने कह रही हैं कि हम अलग चलेंगे। उत्तर प्रदेश के अंदर लोग अलग राग अलाप रहे हैं। वहीं, बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरीके से ध्वस्त हो गया। पंजाब में इंडी गठबंधन है ही नहीं, दोनों आमने-सामने लड़ने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये यों केवल स्वार्थी लोगों का सत्ता पाने को लेकर समझौता था, भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का समझौता था। वह समझौता अपने आप समाप्त हो रहा है।
 
‘हमने राजद के षड्यंत्र को ध्वस्त किया’
साथ ही नंदकिशोर यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार किसी भी कीमत पर जंगलराज नहीं आने देगी। भारतीय जनता पार्टी की किसी भी कीमत पर जंगलराज नहीं आने देना चाहती थी। इसलिए हमने राजद के षड्यंत्र को ध्वस्त करने का काम किया है। इसलिए एनडीए की सरकार आज विकास का काम करेगी, बिहार का विकास होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें