फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने विद्युत विभाग पर लगाया गंभीर आरोप

Sat, 04 May 2024 05:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर घोर लापरवाही करने का गंभीर आरोप लगाया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में करंट की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। वहीं, इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट चांदनी चौक के पास की है। मृतक बिजली मिस्त्री की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र निवासी चरित्र यादव के बेटे रोहित कुमार यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि बिजली का तार ठीक करने के दौरान अचानक रोहित कुमार यादव करंट की चपेट में आ गया। उससे रोहित कुमार यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा उसे बिजली के पोल पर चढ़ा दिया गया और बिजली नहीं काटी। उसके कारण से करंट की चपेट में आने से रोहित कुमार यादव की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि रोहित यादव पिछले तीन वर्षों से बिजली विभाग में प्राइवेट बिजली मिस्त्री के तौर पर काम करते थे। फिलहाल इस घटना की सूचना एफसीआई थाना पुलिस को लगी। मौके पर एफसीआई थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें