फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रात को किसी काम से बाहर गया युवक, सुबह पेड़ से लटका मिला शव; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 18 Feb 2024 12:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Hindi News: मृतक के परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार या उसके परिवार का किसी से विवाद नहीं था। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर श्रवण कुमार की हत्या किसने और क्यों की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
छौड़ाही थाना, बेगूसराय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले श्रवण कुमार की हत्या की गई, फिर शव को पेड़ से टांग दिया गया। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव स्थित बहियार की है। मृतक युवक की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र निवासी राधेश्याम दास के बेटे श्रवण कुमार (22) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार मजदूरी का करता था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। साथ ही साथ वह कचरा सफाई में भी काम करता था। बीती रात वह किसी काम से घर से बाहर निकला था। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने भी उसकी खोजबीन की। आज सुबह लोगों को सूचना मिली कि गांव के ही एक बगीचे में जामुन के पेड़ से एक युवक का लटका हुआ शव देखा गया है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और श्रवण कुमार की शिनाख्त की गई। बाद में ग्रामीण और परिजनों द्वारा छौड़ाही थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। परिजनों के अनुसार, श्रवण कुमार या उसके परिवार का किसी से विवाद नहीं था। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर श्रवण कुमार की हत्या किसने और क्यों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें